नई दिल्ली, जून 22 -- यूपी में दलित की बारात रोकने के हाल ही में कई मामले देखने को मिले हैं। ताजा मामला एटा का है। हाथरस के सहपऊ से एटा आई दलित की बारात को नहीं चढ़ने दिया गया। इसपर जमकर हंगामा भी हुआ। हंगामा होने की जानकारी पुलिस को दे दी गई। मौके पर हंगामा शांत करवाने पुलिस पहुंची। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से सिपाही घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन अधिकारियों की देखरेख मे बारात चढ़ सकी। जानकारी के अनुसार थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव ढकपुरा में आरती पुत्री प्रेम किशोर की शादी थी। बारात सहपऊ से आई थी। शनिवार की रात्रि को जैसे ही बारात चढ़ना शुरू हुई वैसे ही गांव के कुछ लोगों ने बारात चढ़ने का विरोध कर दिया। इसमें विवाद होने लगा। हंगामा होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.