विशेष संवाददाता, अप्रैल 29 -- पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनज़र प्रदेश सरकार ने अब यूपी में रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं पर सख्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जहां प्रदेश में बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं की तलाश शुरू कर दी गई है। इन्हें वापस भेजा जाएगा। वहीं नेपाल-भारत सीमा पर बने अवैध मदरसों और अतिक्रमण के खिलाफ प्रदेश सरकार ने जोरदार अभियान छेड़ दिया है। इसी के साथ प्रदेश में आए पाकिस्तानी नागरिकों को चुन-चुन कर पाकिस्तान भेजने की कार्रवाई कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में रोहिंग्या, बांग्लादेशियों की तलाश हर जिले में शुरू कर दी गई है। इस तरह का अभियान वर्तमान में गुजरात में चलाया जा रहा है। कई जिलों में झुग्गी बस्तियों में बांग्लादेशी, रोहिंग्या नागरिक नाम बदलकर रह रहे हैं। इस कार्रवाई के लिए सभी जिलों के डीए...