लखनऊ, जनवरी 5 -- जनगणना-2027 के पहले चरण का काम मई व जून 2026 में कराया जाएगा। इसमें हाउस लिस्टिंग व आवास जनगणना (एचएलओ) का काम होगा। इसमें करीब छह लाख कार्मिकों को लगाया जाएगा। जनगणना को देखते हुए तय किया गया है कि यूपी की सभी प्रशासनिक इकाइयां 31 दिसंबर 2025 की स्थिति के अनुसार स्थिर (फ्रीज) रहेगी और एक जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक किसी भी प्रशासनिक इकाई के क्षेत्राधिकार में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (एसएलसीसीसी) की दूसरी बैठक में यह फैसला हुआ। मुख्य सचिव ने जनगणना-2027 की तैयारी कार्यों के समयबद्ध कराने, प्रभावी अंतर-विभागीय समन्वय तथा डिजिटल साधनों के समुचित उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावी प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जन...