नई दिल्ली, जून 16 -- UP Makka Kharid : योगी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से रबी फसल में पहली बार सीधे मक्का की खरीद कर रही है। विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत किसानों से मक्का की खरीद 2225 रुपए प्रति कुंतल पर हो रही है। यह खरीद 15 जून से शुरू हो गई है। खरीद 31 जुलाई तक चलेगी। क्रय केंद्रों पर सुबह 9 से शाम छह बजे तक खऱीद की जाएगी। गौरतलब है कि विगत दिनों औरैया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मक्का किसानों द्वारा की जा रही मक्का की खेती की जानकारी ली थी और उन्हें आश्वस्त किया था कि सरकार नियमित रूप से उनकी उन्नति व खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी।इन जनपदों में होगी मक्का खरीद बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंड...