लखनऊ, नवम्बर 1 -- उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावना टटोलने के लिए 22 देशों के 45 सदस्यीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ दौरे पर है। इसमें मध्य और दक्षिण अमेरिका के साथ कैरेबियन के प्रतिनिधि हैं। यह महत्वपूर्ण राजनयिक आदान-प्रदान इंवेस्ट यूपी द्वारा आयोजित किया गया है। प्रतिनिधिमंडल रविवार तक रहेगा। इसका उद्देश्य राज्य की मजबूत औद्योगिक वृद्धि, निवेश की संभावनाओं और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करना है। प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ का दौरा किया। उन्होंने अकादमिक नेताओं और उद्योग विशेषज्ञों के साथ संभावित साझेदारियों पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों और शैक्षणिक कार्यक्रमों, छात्र विनिमय पहलों और एआई पाठ्यक्रमों के एकीकरण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद, प्रतिनिधियों ने एपीजे अब्दुल कलाम तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.