लखनऊ, अक्टूबर 16 -- यूपी के निकायों में भर्ती के लिए योगी सरकार ने नए कॉडर की व्यवस्था की है। इसके लिए यूपी सरकार शहरी यातायात को बेहतर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए निकायों में ट्रैफिक व पर्यावरण अभियंताओं की भर्ती करेगी। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ शहरों के सुनियोजित विकास का ढांचा तैयार करने के लिए क्रमश: मुख्य स्वच्छता अधिकारी व नगर नियोजकों की भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पालिका (केंद्रीयत) सेवा नियमावली 2025 में प्रावधान किया गया है। प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद ने नियमावली जारी करते हुए निकायों को इसके आधार पर काम करने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश में निकायों का गठन करने के साथ ही वर्ष 1966 में नियमावली बनाई गई थी। इसमें समय-समय पर संशोधन किया जाता रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग के निकायों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.