नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- यूपी की योगी सरकार त्योहार के मौके पर लोगों की राह आसान करने जा रही है। दीपावली से लेकर छठ तक प्रदेश में परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। किसी भी यात्री को कठिनाई न हो इसके लिए ड्राइवर, कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 18 से लेकर 30 अक्तूबर तक की अवधि प्रोत्साहन अवधि होगी जिसमें बस चलाने पर 400 से लेकर 450 रुपये तक प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं कर्मियों व अधिकारियों को भी अलग-अलग अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कर्मियों को इस अवधि में अवकाश नहीं मिलेगा। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि दीपावली से लेकर छठ पर्व तक प्रदेश में बसों की किसी भी कीमत पर कमी न हो। दीपावली के अलावा छठ पर्व पर पूर्वांचल के जिलों में बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.