लखनऊ, अप्रैल 26 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी के विभिन्न जिलों में दलितों पर अत्याचार, बारातों पर हमले और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं के अपमान की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। सरकार को चाहिए कि वह दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे तथा अपराधों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए। मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "यूपी के विभिन्न जिलों में दलितों पर जुल्म-ज्यादती उनकी बारातों पर भी हो रहे हमले और उनके मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा के अनादर की घटनाएं अति-चिन्तनीय है। सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई व अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम भी उठाए। ऐसे समय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.