संवाददाता, फरवरी 4 -- यूपी के सहारनपुर में एसआईआर जनसुनवाई के दौरान बीएलओ अचानक जमीन पर गिर गए। साथी कर्मचारी उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हार्टअटैक की वजह से मौत हुई है। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बीएलओ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में भी शोक लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकहरहेटी के रहने वाले 36 साल के दुष्यंत सिंह बेदी सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक थे। इन दिनों उनकी बीएलओ की ड्यूटी नूरबस्ती में लगी थी। मंगलवार को ड्यूटी नुमाइशकैंप क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाई गई थी। वह दोपहर में एसआईआर से संबंधित जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन ...