फतेहपुर, जनवरी 16 -- यूपी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। प्रेम-प्रसंग के विरोध में पहले जंगल में आरोपी ने पड़ोसी युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी। फिर घर पहुंचकर अपनी बहन और भाभी पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर दिए। मोहल्ले के लोग जब तक बचाने पहुंचते आरोपी हमला कर फरार हो गया। गंभीर हालत में बहन और भाभी को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां भाभी को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद बहन को कानपुर रेफर कर दिया गया। बहन की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। हसवा कस्बे के चौधराना मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय फैजान घर से क्रिकेट खेलने की बात कह कर निकला था। पड़ोसी दिलदार भी फैजान के पास पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद दिलदार ने चाकू निकाल कर फैजान पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। उसका गला रेत दिया। मौके पर ही फैजान की मौत हो...