एटा, मार्च 25 -- यूपी के एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सोमवार रात को चाय ठंडी देने पर युवक ने गाली-गलौज करते हुए कैफे संचालक को गोली मार दी। गोली लगते ही कैफे संचालक जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पेट में गोली लगने पर हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। मामले में पिता ने दो आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी पर सीओ सिटी भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली है। सिंधी कालोनी निवासी सुनील कुमार आगरा रोड पर एक होटल के बराबर में चाय कैफे चलाते हैं। सोमवार रात को गंगानगर निवासी रवि अपने साथी के साथ बाइक से आया। चाय कैफे पर रुककर चाय पी। आरोप है कि बिना रुपये दिए ही जाने लगा। जब पीडित ने रुपये मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहने लगा कि चाय ठंडी दे दी और ऊपर से रुपये भी मांग रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.