प्रमुख संवाददाता, जनवरी 13 -- यूपी में जिस्मफरोशी के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया। पुलिस ने अलीगढ़ में जहां दो होटलों पर छापा मारकर सात महिलाओं और आठ पुरुषों को आपत्तिजनक हाल में गिरफ्तार किया वहीं मेरठ में एक साथ चार स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इन स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। एसपी सिटी ने मंगलवार शाम अलग-अलग टीम बनाकर एक साथ चार स्पा सेंटरों शॉपरिक्स मॉल, मंगलपांडे नगर और गढ़ रोड पर छापेमारी कराई। इस दौरान चार संचालिकाओं समेत 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। कुछ रजिस्टर, आपत्तिजनक वस्तुएं और मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों के मोबाइल में युवतियों के फोटो, बातचीत की डिटेल और लोकेशन साझा करने के साक्ष्य मिले हैं। इस दौरान संबंधित थानों की पुलिस को पूरी तरह से दूर रखा गया। अलग...