बागपत, जुलाई 8 -- यूपी के बागपत जिले में एक दूध व्यापारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के अनुसार, घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत संतोषपुर गांव के पास बाघू रोड पर सोमवार रात हुई, जहां 28 वर्षीय विपिन उर्फ गोंदू को उस समय निशाना बनाया गया जब वह अपने घर लौट रहा था। हमले में व्यापारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की आज सुबह जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.