सासाराम, मार्च 23 -- नोखा, एक संवाददाता। बॉडी बिल्डिंग फिटनेस के तहत यूपी में गोल्ड मेडल हासिल करने पर नगर परिषद स्थित रामधनी साह मंदिर परिसर में स्थानीय युवा अंकित विश्वकर्मा के सम्मान में कार्यक्रम किया गया। लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र तथा फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला पार्षद कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ मेलू मिश्रा, सभापति राधेश्याम सिंह, नगर पैक्स अध्यक्ष सूर्यदेव प्रसाद सौंडिक, राजद नगर अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ भोला, धौडांड़ मुखिया जयशंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कार्यकम की शुरुआत की। बताया कि मदन विश्वकर्मा का पुत्र अंकित प्रारंभिक समय से ही मेहनती व मिलनसार व्यक्तित्व का है। मौके पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष वृजबिहारी गुप्ता, भाजपा नेता जवाहर प्रसाद चौरसिया, प्रीतम पटेल, पिंटू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.