लखनऊ, अप्रैल 24 -- अत्याधिक गर्मी एवं हीट-वेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने तक परिषदीय स्कूलों का समय प्रातः 7.30 से अपरान्ह 1.30 बजे तक कर दिया है। सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को गुरुवार को भेजे निर्देश में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि विद्यालय में पठन पाठन के लिए छात्र छात्राएं प्रातः 7.30 से अपरान्ह 12.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा विद्यालयों में प्रार्थना सभा, योगाभ्यास प्रातः 7.30 से 7.40 बजे तक तथा मध्यावकाश प्रातः 10 से 10.15 बजे तक होगा। हालांकि विद्यालयों का समय प्रातः 7.30 से अपरान्ह 1.30 बजे तक रहेगा। शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में प्रातः 7.30 से अपरान्ह 1.30 बजे तक उपस्थित रहकर शैक्षिणिक, प्रशासकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.