नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- पूरे यूपी में इस समय शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। ठंड से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश में कोल्ड डे और अत्यंत घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच पूर्वी यूपी के बलिया में बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज एकदम से बदल दिया है। ठंड और गलन बढ़ गई है। शीतलहर से लोग कांपते दिखाई दिए। रात से ही आसमान में बादल छाए रहे। बेमौसम बरसात से तिलहनी और दलहनी की खेती किये किसानों की चिंताएं बढ़नी शुरू हो गयी है। सड़कों पर मौजूद लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आये। घरों में भी रजाई और कंबल लोगों का सहारा बने। वैसे तो पिछले कई दिनों से ठंड ने जोर पकड़ा हुआ है। शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। थोड़ी-बहुत निकली भी तो वह असरदार नहीं रही। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.