लखनऊ, सितम्बर 10 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों के लिए खाद-बीज की व्यवस्था नहीं है। नौजवानों के लिए नौकरी व रोजगार नहीं है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और बेईमानी चरम पर है। विकास कार्य ठप्प हैं। भाजपा सरकार ने अन्याय, अत्याचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि भाजपा सरकार ने कानून, व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर जनता से झूठे वादे किए। भाजपा सरकार हर मामले में विफल हो गई है। कानून-व्यवस्था पर इस सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश के तमाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.