नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- यूपी के कानपुर में विवादित जमीनों की खरीद-फरोख्त और अभिलेखों की हेराफेरी में फंसा कानूनगो आलोक दुबे 30 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला। सहायक महानिरीक्षक निबंधन के इस खुलासे के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने उसे डिमोट कर लेखपाल बना दिया है। साथ ही उसकी सेवा पुस्तिका में परिनिन्दा प्रविष्टि दर्ज करने का आदेश दिया है। ग्राम कला का पुरवा रामपुर भीमसेन निवासी शिकायतकर्ता संदीप सिंह ने 2 दिसंबर 2024 को डीएम से शिकायत की थी। कहा- सिंहपुर कठार की गाटा 207 व रामपुर भीमसेन की गाटा 895 का वाद कोर्ट में चल रहा है। विक्रेता का नाम खतौनी में दर्ज न होने के बावजूद कानूनगो ने 11 मार्च 2024 को वरासत दर्ज कर उसी दिन बैनामा भी करा लिया। फिर 19 अक्टूबर 2024 को गाटा 207 को एक निजी कंपनी आरएनजी इंफ्रा को बेच दिया। समिति ने इसे पद का...