नई दिल्ली, अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के हरचंदपुर कस्बे में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया। फायरिंग शुरू हो गई। दोनों ओर से गोलियां तड़ताड़ने लगीं। इस घटना में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हरचंदपुर कस्बे में दो लोगों ने पार्टनरशिप में दुकान बनाई थी। बाद में दुकान को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार को दुकान पर कब्जा लेने एक पक्ष पहुंच गया। जानकारी मिलने पर दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंचा। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ गोलियां चलने लगीं। फायरिंग में नौ लोग घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.