नई दिल्ली, जनवरी 11 -- आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोके जाने को लेकर एक बार फिर सवाल उठाया है। चंद्रशेखर कर पुलिस घेराबंदी तोड़ गाजीपुर बार्डर से मेरठ की ओर हाइवे पर दौड़ लगाते नजर आए थे। रविवार को उन्होंने एएनआई से दिल्ली में कहा कि मेरी समझ में नहीं आ रहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा क्या हुआ है कि एक सांसद पीड़ित परिवार से नहीं मिल सकता? जबकि परिवार ही यह मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि मां और पिता बच्चों के लिए नायक होते हैं। उस बेटी को कुछ दरिंदे ले जाने की कोशिश कर रहे थे, मां आगे आई और मुकाबला करने लगी तो धारदार हथियार से लोगों ने उनका सिर कुचल दिया, उस बेटी को अगवा करके वे ले गए और उस मां की निर्मम हत्या कर दी। सभ्य समाज में सभी को इसपर तकलीफ हुई होगी। कल हम लोग पीड़ित परिवार से म...