संवाददाता, मार्च 23 -- यूपी के अमेठी में रास्ते की भूमि पर हुए अतिक्रमण व अवैध कब्जे को हटवाने के लिए लड़ाई लड़ रहे दलित युवक को थाने में बंद कर पिटाई करना व जातिसूचक गालियां देना रामगंज थाने के एसएचओ अजयेन्द्र पटेल को भारी पड़ गया। एसपी ने एसओ अजयेन्द्र पटेल को रामगंज थाने से हटाकर पुलिस कार्यालय में मानिटरिंग सेल में तैनात कर दिया है। वहीं साइबर थाने पर तैनात कृष्ण मोहन सिंह को रामगंज थाने का चार्ज सौंपा गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी रातों रात हुए एसओ रामगंज के स्थानांतरण के बारे में कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। रामगंज थाना क्षेत्र के अग्रेसर का रहने वाले राहुल गौतम ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि गांव में रास्ते की भूमि पर हुए अतिक्रमण व अवैध कब्जे को हटवाए जाने के लिए उसने 19 दिसंबर 2024 को उच्च न्यायालय में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.