नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- यूपी में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में लगे एक और बीएलओ ने जान दे दी है। रविवार की सुबह मुरादाबाद में बीएलओ का काम कर रहे 45 वर्षीय टीचर सर्वेश सिंह ने अपने घर के अंदर ही फांसी का फंदा लगाकर जान दी है। उनकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित इस सुसाइट लेटर में बीएलओ ने टार्गेट के टेंशन और अधिकारियों के दबाव को कारण बताया है। यूपी में एसआईआर शुरू होने के बाद से अब तक सात बीएलओ की मौत हो चुकी है। इनमें तीन ने सुसाइड किया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेडी ब्रहमनान निवासी सर्वेश सिंह करीब आठ साल से जाहिदपुर कम्पोजिट विद्यालय में अध्यापक के पद पर तैनात थे। इस समय उन्हें एसआईआर के काम में लगाते हुए बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी। सर्वेश के भाई प्रमोद कुमार के अनुसार शनिवार की रात किसी समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.