संवाददाता, जनवरी 26 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (UP SIR-2026) के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए दावे और आपत्तियों की अवधि के दौरान रविवार (18 जनवरी, 2026) को आयोजित विशेष अभियान दिवस के अलावा 31 जनवरी (शनिवार) और एक फरवरी 2026 (रविवार) को भी प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंपेन दिवस आयोजित किये जाने थे। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। अब एक फरवरी को होने वाला अभियान टाल दिया गया है। इस दिन संत रविदास जयंती होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तय किया गया है कि इस दिन यह अभियान आयोजित नहीं किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह भी...