हरदोई वार्ता, अक्टूबर 5 -- उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और हाफ एनकाउंटर किया है। हरदोई में किशोरी का रेप कर फरार आरोपी को गोली मारने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने पानी मांगने के बहाने 15 साल की किशोरी का रेप किया था और फरार हो गया था। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिलने पर उसकी घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करके भागने का प्रयास किया। इसके जवाब में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। आरोपी बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। इसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस को उसके पास से एक अवैध तमंचा और खाली कारतूस भी मिला है। पुलिस सूत्रों ने आज यहाँ बताया ऑपरेशन क्लीन के तहत पाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार पॉक्सो आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.