मेरठ-मुंडाली, जनवरी 4 -- मेरठ के गांव अजराड़ा के जंगल में रविवार रात करीब नौ बजे रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया मामला लूट के बाद हत्या का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय विवेक चौहान पुत्र महेंद्र चौहान निवासी गांव जेई भावनपुर रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उनकी ड्यूटी खरखौदा रेलवे स्टेशन पर थी। रोजाना की तरह रविवार को वह ड्यूटी के लिए घर से निकला था। रविवार रात अजराड़ा-मुंडाली संपर्क मार्ग के चौराहे पर राहगीरों ने विवेक को खून से लथपथ हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.