लखनऊ, जनवरी 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी में एआई इकोसिस्टम मजबूत होगा। सोमवार को कॉन्फ्रेंस के दौरान इसके लिए डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (इंडिया एआई) और उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपी डेस्को) के बीच एमओयू पर दस्तखत हुए। इससे केंद्र व राज्य सरकार में तकनीकी सहयोग को मजबूती मिलेगी। यूपी में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने कहा कि इंडिया एआई मिशन की इस पहल से युवाओं को भविष्य के लिए जरूरी डिजिटल व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कौशल प्राप्त करने में सहायक होगी। प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल विकास, नवाचार को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए एआई जैसी आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर काम कर रही है। यूपी डेस्को की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने बताया कि इंडिया एआई मिशन के तहत प्रदेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.