संवाददाता, मार्च 31 -- यूपी के सहारनपुर में ईद की नमाज संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में युवाओं ने ईदगाह से लेकर घंटाघर तक जुलूस निकाला। इस दौरान फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाने के साथ झंडा भी लहराया गया। घंटाघर पहुंचकर युवाओं ने हंगामा कर दिया। इसे लेकर शहर में पूरे दिन चर्चाएं होती रहीं। देर शाम पुलिस ने जुलूस और नारेबाजी करने के मामले में आठ लोगों को नामजद करते हुए 68 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। ईदगाह में बड़ी संख्या में युवा भी नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज संपन्न होने के बाद भारी संख्या में युवाओं ने अचानक जुलूस निकाल दिया। युवकों का एक समूह सबसे आगे झंडा लेकर चल रहे थे। इस दौरान अंबाला रोड पर पूरी तरह जाम लग गया। घंटाघर पर पहुंचकर युवाओं का समूह कुछ देर के लिए रुका और नारेबाजी करने लगा। हंगामे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.