नई दिल्ली, जनवरी 20 -- यूपी के श्रावस्ती जिले में कुछ लोगों ने पट्टे की भूमि पर जबरन मजार बनाकर खड़ा कर दिया था। जिसकी शिकायत पर प्रशासन की ओर से बुलडोजर ऐक्शन हुआ। भारी पुलिस जवानों की तैनाती के बीच मजार को् ढहा दिया गया। भिनगा तहसील क्षेत्र के सिरसिया इलाके में स्थित बेलहरी गांव के बाहर पट्टे की जमीन पर किसी पेरे बाबा नाम के व्यक्ति की समाधि बनी हुई थी। एक समुदाय के कुछ लोगों ने षड़यंत्र के तहत समाधि पर पक्का निर्माण शुरू कर दिया और कुछ ही सालों में मजार बनाकर खड़ा कर दिया। मजार के सामने ही एक पक्का कमरा भी बना लिया। लोगों ने विरोध किया तो कुछ साल पहले निर्माण रुक गया और मजार की छत नहीं पड़ पाई। प्रार्थना पत्र देकर लोगों की ओर से मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई। इस पर सोमवार को भिनगा एसडीएम आशीष भरद्वाज, भिनगा सीओ सतीश शर्मा ने पुलि...