नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- ईकेवाईसी नहीं कराने वाले लोगों (यूनिटों) को इस माह राशन नहीं मिलेगा। लखनऊ में करीब 1.25 लाख लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपना ईकेवाईसी नहीं कराया है। इस माह इन यूनिटों को उनके हिस्से का पांच किलो राशन नहीं मिलेगा। ऐसे लोगों के नाम भी कोटेदारों के ई-पॉश मशीन पर नहीं दिखा रहे हैं। अब अगर यह लोग अपना ईकेवाईसी करा लेंगे तो अगले माह से इनको भी राशन मिलने लगेगा। राशनकार्ड सत्यापन अभियान के तहत कार्ड में दर्ज प्रत्येक यूनिट का ईकेवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बीते कई माह से ईकेवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। कई बार समयसीमा भी बढ़ाई गई। इसके बाद भी लाखों लोगों ने ईकेवाईसी नहीं कराया। अब शासन ने ईकेवाईसी नहीं करने वाली यूनिटों का राशन रोक दिया है। इस माह ऐसे लोगों के नाम को वेबसाइट पर हाइड (छुपा देना) कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.