हिन्दुस्तान टीम, जनवरी 12 -- संतकबीरनगर जिले में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक हाफ एनकाउंटर में 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर अनीश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सवा दो बजे रात में हुई मुठभेड़ में पकड़े गए अनीश के पास से 315 बोर का तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद हुआ है। सूचना पर एएसपी और सीओ सदर ने मौके का निरीक्षण किया। इससे पहले भी अलग-अलग दो मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों के पैर में गोली लगी थी। दुधारा थाना क्षेत्र में 08 जनवरी को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो तस्कर बस्ती के अखलाक और संतकबीरनगर के अलाउद्दीन की गिरफ्तारी हुई थी। तीन अपराधी मौके से फरार हो गए थे। उस प्रकरण में बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर दुधारा थाना में आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। 09 जनवरी...