नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार की रात कई जिलाधिकारियों समेत 16 आईएएस के तबादले के बाद 11 आईपीएस अफसरों को भी इधर से उधर कर दिया। गाजियाबाद और आगरा के पुलिस कमिश्नरों समेत कई पुलिस कप्तानों को बदला गया है। बुलंदशहर के पुलिस कप्तान श्लोक कुमार अब मथुरा में एसएसपी होंगे। मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडेय को आगरा का डीआईजी बना दिया गया है। बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह को बुलंदशहर इसी पद पर भेजा गया है। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी का एसपी बनाया गया है। मेरठ में 6वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सूरज कुमार राय को बागपत का नया एसपी बनाया गया है। इसी तरह एटीएस लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक नीलाब्जा चौधरी को सीआईडी में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर भेजा गया है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा प्रयागराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.