नई दिल्ली, जनवरी 21 -- यूपी के फतेहपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शहर में बुधवार देर शाम एक अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने मुगल मार्ग से करीब चार सौ मीटर दूर आंवले की बाग में पड़ा मिला। बेटी खोजते हुए पहुंची तो वारदात पता चली। पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, मर्डर की खबर फैलते ही इलाके सनसनी फैल गई। डीएम चौराहा निवासी 68 वर्षीय अधिवक्ता जयराम सिंह अपनी पत्नी शहनाज मान सिंह, इकलौती बेटी और कुछ नौकरों के साथ रहते थे। मुगल मार्ग पर करीब पांच बीघे खेत व आंवले की बाग है। बुधवार दोपहर एक बजे जयराम अपने परिचित अंकित मिश्रा के साथ घर से करीब दो किमी दूर बाग गए थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन तलाशने लगे। इसके बाद बेटी पिता को खोजते...