लखनऊ, फरवरी 2 -- पूरे प्रदेश में मौसम का अलग-अलग मिजाज दिख रहा है। कहीं सर्दी तो कहीं बारिश-बूंदाबांदी और कहीं पर सामान्य से अधिक तापमान की स्थिति है। सुबह कई शहरों में बेहद घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और मध्य यूपी के जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और झोंकेदार हवा का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिले सोमवार सुबह घने कोहरे में डूबे रहे। मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़, सरसांवा आईएएफ, आगरा आईएएफ, हिंडन आईएएफ में दृश्यता शून्य रही। आगरा में 20, अलीगढ़ में 30 और मुरादाबाद में 40 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर और मेरठ में 50 मीटर, बरेली में 60 मीटर दृश्यता रही। इसके अलावा अयोध्या, कुशीनगर, फुर्सतगंज, आजमगढ़ में 50 मीटर और चित्रकूट में 100 मीटर दृश्यता रही। कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, बलिया, वाराणसी में हल्का कोहरा रहा। वहीं बीते ...