सोनभद्र, फरवरी 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। दोनों पालियों में 30354 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2059 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेली, इंटर की रेडियो मोबाइल, टंकण और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित, जीवन विज्ञान की परीक्षाएं हुई। परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हाईस्कूल व इंटर की दोनों पालियों में 32413 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 30354 ने परीक्षा दी। पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय में पंजीकृत 24434 परीक्षार्थियों में से 22700 उपस्थित, 1734 अनुपस्थित रहे। इंटर की रेडियो मोबाइल व टंकण विषय की परीक्षा में पंजीकृत 117 परीक्षार्थियों में से 107 उपस्थित, 10 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीड...