प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालय वाले जिले में अंग्रेजी माध्यम से संचालित पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल विद्यालय अब यूपी बोर्ड से संचालित होगी। वर्तमान में ये सभी 18 स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संचालित हैं। शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों को सीबीएसई की बजाय यूपी बोर्ड से संचालित करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। इसके पीछे कारण है कि एक तो माध्यमिक शिक्षा विभाग सीबीएसई मानकों के अनुसार मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती नहीं कर पाता। इसके कारण समय-समय पर सीबीएसई को जवाब देना पड़ता है। दूसरे सीबीएसई हर पांच साल में स्कूलों से नवीनीकरण फीस के रूप में 25 हजार रुपये लेता है। सरकारी स्कूल होने के कारण विभाग के पास नवीनीकरण फीस के लिए कोई बजट नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.