मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की प्री-बोर्ड परीक्षाएं पांच जनवरी से 20 जनवरी तक प्रस्तावित हैं। हालांकि, भीषण ठंड के कारण पांच जनवरी को अवकाश घोषित होने से इस दिन होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। पांच जनवरी को हाईस्कूल में हिंदी तथा इंटरमीडिएट में हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा निर्धारित थी। अब यह परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। आज यानि छह जनवरी से प्री-बोर्ड परीक्षाओं का संचालन नियत कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। छह जनवरी को हाईस्कूल में कंप्यूटर और सिलाई विषय की परीक्षा आयोजित होगी, जबकि इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र, जीव विज्ञान और गणित विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.