अमरोहा, अप्रैल 26 -- यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में श्रीनारायण सिंह स्मारक इंटर कालेज गजरौला की श्रेया चौहान ने जिला टॉप किया। मेधावी छात्रा श्रेया चौहान प्रदेश में छठे स्थान पर रही हैं। वहीं 12वीं की परीक्षा में इसी कालेज की छात्रा साक्षी टॉपर रहीं। साक्षी ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रदेश की सूची में जिले की चार छात्राओं के नाम शामिल हुए हैं। बेटियों ने प्रदेशभर में जिले का नाम रोशन कर गौरव बढ़ाया है। यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार दोपहर जारी कर दिया गया। इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में कुल 90.55 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। अमरोहा प्रदेश में 15वें स्थान पर रहा। इंटरमीडिएट में 92.92 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए, अमरोहा प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। 10वीं परीक्षा में श्रीनारा...