नई दिल्ली, मार्च 11 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 11 जिलों में अतिरिक्त रिजर्व सेट से होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर लीक की आशंका के चलते मंगलवार को 11 जिलों की परीक्षा का एक सेट पेपर बदल दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आगरा, कासगंज, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, लखनऊ, कन्नौज, बहराइच, बलरामपुर, आजमगढ़, चन्दौली एवं भदोही की अपरिहार्य कारणों से मंगलवार को प्रथम पाली में आयोजित होने वाली सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का पेपर सेट बदल दिया गया है। परीक्षा अतिरिक्त रिजर्व सेट से होगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय के लिए 27,12,528 के लिए पंजीकृत हैं। यह भी पढ़ें- नकल पकड़ने पर स्टाफ ने की SDM ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.