उन्नाव, फरवरी 11 -- उन्नाव। यूपी बोर्ड के छात्रों की नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने के लिए मजिस्ट्रेटों का कड़ा पहरा रहेगा। जिले स्तर पर परीक्षा पर नजर बनाए रखने के लिए 139 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसमें 6 जोनल, 11 सेक्टर और 122 स्टेटिक मजिस्ट्रेट शामिल है। वहीं 122 केन्द्र व्यवस्थापक के अलावा इतने की अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है। जोनल मजिस्ट्रेटों पर एक-एक की तहसील के अंदर आने वाले केन्द्रों पर नजर रखने का जिम्मा होगा। उनके नेतृतव में सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्टे्रट की तैनाती रहेगी। छह तहसीलों में आने वालें 122 केन्द्रों की निगरानी के लिए 11 स्टेटिक नियुक्ति किए गए है। जबकि हर केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने सामने परीक्षा के प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाएं व हर गतिविधि पर नजर रखेगा। 18 ...