मुरादाबाद, मार्च 17 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन की बारी आ गई है। बुधवार से शहर में पांच केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ ही पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 19 से होगा। जिले में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज और आरएन इंटर कॉलेज में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर मंगलवार को शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र पर शिक्षक अपने पास मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण साथ नहीं रखेंगे। मोबाइल गेट पर ही एक जगह रखवा दिए जाएंगे। इसके अलावा निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। शतानंद शर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.