आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़,संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार से उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचना शुरू हो गई। उत्तर पुस्तिका का वितरण जीजीआईसी में बने कंट्रोल रूम से तहसीलवार किया जा रहा है। पहले दिन लालगंज तहसील के कुल 22 परीक्षा केंद्रों पर करीब 25 हजार उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 14 फरवरी तक किया जाएगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल,इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा की तिथि जैसे-जैसे करीब आती जा रही है। विभाग की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों को रखवाने के लिए स्ट्रांग रूम बनाये जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरा को सक्रिय कर दिया गया है। केंद्रों की खिड़की, दरवाजा आदि को ठीक कराने के साथ ही पीने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.