संभल, मई 30 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को अंक पत्रों के लिए अभी और इंतजार करना होगा। परीक्षा परिणाम घोषित हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। विभाग के मुताबिक जून माह के प्रथम सप्ताह में बोर्ड से अंकपत्र आने की उम्मीद है। 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का परिणाम घोषित किया गया था। परिणाम आने के बाद उत्तीर्ण छात्र छात्राओं ने अगली कक्षा में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले में हाईस्कूल के 25172 और इंटरमीडिएट के 23682 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल के 22368 तथा इंटरमीडिएट के 19677 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले के कुछ डिग्री कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन बोर्ड की ओर से अभी तक अंकपत्र नहीं आए हैं। आवेदन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.