अयोध्या, जून 19 -- अयोध्या, संवाददाता। यूपी बोर्ड से संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 से सम्बन्धित प्रमाण पत्र-सह-अंकपत्र डीआईओएस कार्यालय में यूपी बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराया गया है। डीआईओएस डॉ.पवन कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालयवार लिफाफे को जनपद की प्रत्येक संस्था के प्रधानाचार्य को सात दिवस में वितरित करते हुए सम्बन्धित से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जाए कि जनपद में सभी छात्र/छात्रा को प्रमाण-पत्र-सह अंकपत्र वितरित कर दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में किसी भी विपरीत परिस्थिति न्यायालय वाद आदि की स्थिति में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित संस्था प्रधानाचार्य का होगा। डीआईओएस ने बताया कि प्रमाण पत्र-सह अंकपत्र वितरण में चार कार्मिकों को लगाया गया है। मनीष यादव, राजेन्द्र यादव, रोहित कुमार और परिचारक सुनील कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.