मथुरा, फरवरी 18 -- मथुरा,जिले के सभी 119 परीक्षा केन्द्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा हिन्दी के प्रश्न पत्र के साथ बुधवार से शुरू होगी। पहली पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा होगी। जनपद में परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिलाधिकारी ने 6 उड़न दस्ते नियुक्त किए हैं। इसके अलावा एक दस्ता मंडल स्तर का भी सक्रीय रहेगा। परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यूपी बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी को प्रथम पाली परीक्षा प्रात: साढ़े आठ बजे से पूर्वाह्न 11.45 बजे तक होगी। इसमें हाईस्कूल की प्रारंभिक हिन्दी की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली अपराह्न दो बजे से सायं सवा पांच बजे तक में इंटरमीडिएट की हिन्दी व समान्य हिन...