मेरठ, जनवरी 12 -- यूपी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू हो रही हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सचल दस्ते गठित कर दिए गए हैं। मेरठ में 98 केंद्रों पर 78 हजार के लगभग परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारी के क्रम में परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। जनपद स्तर पर नकल विहीन परीक्षाओं के संचालन और केंद्रों के निरीक्षण को 6 से 8 सचल दल बनाए जाएंगे। मंडल स्तर पर 4 से 5 सचल दलों का गठन किया जाएगा। जनपद एवं मंडल स्तर पर 15 जनवरी तक अनिवार्य रूप से सचल दलों का गठन किया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों का भी करेंगे निरीक्षण इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का प्रथम चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी तक होगा। द्वितीय चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी तक होगा। सचल दलों द्वारा प्रयोगात्मक परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.