शामली, जनवरी 12 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी 18 फरवरी से होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पूरी तरहे नकेल कसने के लिए हर परीक्षाकेंद्र पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्थायी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जायेंगे। परीक्षाओं सही एवं नकल विहीन संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी। जिले के 31 परीक्षाकेंद्रों पर 1400 से अधिक कक्ष निरीक्षक में तैनात किए जायेंगे। इनमें लगभग आधे कक्ष निरीक्षकों की पूर्ति बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों से की जायेगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए 31 विद्यालयों को परी...