बरेली, जनवरी 12 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए बरेली मंडल के 54 शिक्षकों को डिबार किया है। डिबार शिक्षकों की सूची सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भी भेज दी गई है। 24 जनवरी से शुरू हो रही इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा में इन शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। यही नहीं इन शिक्षकों को कक्ष निरीक्षण से लेकर उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की भी जिम्मेदारी नहीं मिलेगी। बोर्ड ने बरेली में 19, बदायूं में आठ, पीलीभीत में पांच व शाहजहांपुर में सर्वाधिक 22 शिक्षकों को डिबार किया है। इसमें कई शिक्षकों को बोर्ड ने आजीवन तो कई को निश्चित समय के लिए डिबार किया है। सूची के मुताबिक बरेली के सात शिक्षकों को आजीवन, एक को इसी वर्ष व नौ को 2027, दो शिक्षकों को 2028 तक के लिए डिबार किया है। इस जिले के इन शिक्षकों को किया गया डिब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.