गाज़ियाबाद, अप्रैल 24 -- गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को परीक्षा परिणाम की तिथि की घोषणा कर दी। इसके तहत जिले के 53 हजार 392 छात्र-छात्राओं का परिणाम शुक्रवार को जारी हो जाएगा। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के छात्र-छात्राएं हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नतीजे दोपहर 12.30 बजे ऑनलाइन जारी हो जाएंगे। छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजीलॉकर(Digilocker) की वेबसाइट www.results.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने सभी स्कूलों को इस संबंध में सूचना दे दी है। साथ ही, छात्रों को धैर्य से काम लेने और किसी भी परिस्थिति में नहीं घबराने की अपील की है। बता दें कि जिले में इस वर्ष हाईस्कूल के 28605 और इंटर के 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.