प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता यूपी बोर्ड के आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अकादमिक कैलेंडर (शैक्षणिक पंचांग) में खेल, योग और ध्यान को भी शामिल किया जाएगा। सचिव भगवती सिंह के संयोजन में गुरुवार को कैलेंडर निर्धारण के लिए बोर्ड मुख्यालय में प्रधानाचार्यों के साथ परामर्श बैठक आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि कैलेंडर का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना है। अतः इसमें पाठ्यक्रम के अतिरिक्त सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों जैसे खेल, योग, ध्यान, सहयोगात्मक कार्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे बिन्दुओं को अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाना प्रासंगिक होगा। अध्यक्षता करते हुए अपर सचिव शोध डॉ. स्कन्द शुक्ल ने क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त सुझावों के परिप्रेक्ष्य में अपने विचार व्यक...