पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है इसके लिए 69 केंद्र बनाए गए हैं प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहेंगे। गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहजहांपुर की प्राचार्य/पर्यवेक्षक दीप्ति वार्ष्णेय ने बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का सत्यापन किया। उन्होंने दीयों से बोर्ड परीक्षा को नकल भिन्न और पारदर्शी ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापन से भी बातचीत की। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार समेत केंद्र व्यवस्थापक मौज...